फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   miscreants student beaten to death in Prayagraj no one protest

छेड़खानी के विरोध पर हत्या: बीच चौराहे छात्र पर पटरे बरसाते रहे मनचले, कोई बचाने तक न आया, परिजन बोले- काश...

Tue, 29 Aug 2023 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

प्रयागराज के खीरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खीरी में छात्र पर स्कूल के बाहर घेरकर पटरे से हमला किया गया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
miscreants student beaten to death in Prayagraj no one protest
murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उस पर पटरे से हमला किया, जो गैरसमुदाय से हैं। पुलिस ने माहौल को देखते हुए शव अस्पताल भेजवा दिया तो आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया।  पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मनचले खीरी चौराहे के पास छात्र सत्यम पर पटरे बरसाते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद वह आधा घंटे तक मरणासन्न हालत में सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन


सूचना पर खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सांस चलने की बात कहकर सत्यम को अस्पताल ले गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन कह रहे थे कि काश! किसी ने पिटाई का विरोध किया होता तो मेरे बेटे की जान बच जाती। वहीं, देर रात सांप्रदायिक तनाव की आशंका पर पुलिस-कमिश्नर और डीएम गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन को पहले भी की गई थी शिकायत
छात्रा के साथ चौराहे पर छेड़खानी करने वाले मनचलों ने इसके पहले स्कूल में भी उसके साथ छेड़खानी की थी। ग्रामीणों की मानें तो इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की गई थी। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही इसकी शिकायत पुलिस से की। 

वहीं, विद्यालय के मालिक मनोज पांडेय का कहना है कि उन्होंने युवकों को समझाया था। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी कई बार आग्रह किया था कि छुट्टी व स्कूल खुलने के समय फोर्स की ड्यूटी लगा दी जाए। हालांकि कोई सुनवाई नहीं की।

 

सवाल: बिना परिजनों के पहुंचे क्यों भेजा अस्पताल?
जाम लगाने के दौरान परिजन इस बात को लेकर खासा आक्रोशित थे कि उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सत्यक को अस्पताल भेजवा दिया। आरोप लगाया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने ऐसा किया। वहीं, खीरी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो छात्र की सांसें चल रही थीं। ऐसे में उसे तत्काल सरकारी वाहन से एसआरएन भेजा गया। 

आपको बता दें कि मृतक छात्र त्यम शर्मा(16) पुरादत्तु गांव निवासी मनोकामना शर्मा का बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसकी चचेरी बहन भी इसी स्कूल की 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद भाई-बहन वापस घर जा रहे थे। 

 

तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले गैरसमुदाय के कुछ युवकों, जो स्कूल के ही छात्र हैं, ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। बहन ने शोर मचाया तो सत्यम मनचलों से भिड़ गया। इस पर उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। घेरकर पटरे से पीट-पीट कर तब तक मारा जब तक कि वह बेसुध होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ा। 

 

इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल सत्यम आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद किसी ने सूचना दी तो खीरी पुलिस पहुंची। हालत गंभीर देख परिजनों के पहुंचने से पहले ही छात्र को लेकर एसआरएन के लिए रवाना हो गई। हालांकि, वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

उधर मौके पर पहुंचे परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। उधर जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और शव वापस लाने व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed