{"_id":"5d91dd608ebc3e93dc47fba7","slug":"miscreants-shot-bike-rider-after-not-giving-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट ना देने पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट ना देने पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली
Mon, 30 Sep 2019 04:24 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:24 PM IST
बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
सैफाबाद रामगंज नहर मार्ग के बिभारपुर गांव के पास लिफ्ट ना देने पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज सैफाबाद नहर मार्ग का है।
घायल युवक पड़ोसी जनपद जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पुहंचाया। मामले में एसओ आसपुर देवसरा ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
घायल युवक पड़ोसी जनपद जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पुहंचाया। मामले में एसओ आसपुर देवसरा ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।