फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants abducted a young man in a car, after beating him half-dead, ran away by throwing him in the civil l

सनसनीखेज : कार सवार बदमाशों ने युवक को किया अगवा, पिटाई कर अधमरा करने के बाद सिविल लाइंस में फेंककर भागे

Sun, 09 Jul 2023 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

सिविल लाइंस का निवासी साहिल मुंबई से घर लौट रहा था। शनिवार की देर रात वह जंक्शन पर उतरा। इसी दौरान एक कार उसके पास रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाता कार में बैठे बदमाशों ने उसे अंदर खींच लिया।

विज्ञापन
Miscreants abducted a young man in a car, after beating him half-dead, ran away by throwing him in the civil l
युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में देर रात एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। मुंबई से लौट रहे युवक को कार सवारों ने अगवा कर लिया। जमकर पिटाई की गई। अधमरा करने के बाद युवक को सिविल लाइंस इलाके के हीरा हलवाई चौराहे पर फेंककर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई तो लोग सन्न रह गए। पुलिस कार और उसमें सवार लोगों की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस का निवासी साहिल मुंबई से घर लौट रहा था। शनिवार की देर रात वह जंक्शन पर उतरा। इसी दौरान एक कार उसके पास रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाता कार में बैठे बदमाशों ने उसे अंदर खींच लिया। भुक्तभोगी के मुताबिक बदमाशों ने उसे बेली कछार ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। अधमरा करने के बाद बदमाश उसे हीरा हलवाई चौराहे के पास चलती कार से फेंककर भाग निकले। पुलिस मामले की छाबनी में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed