फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minority Commission member Aslam warns of action against madrasas and SHUATS.

प्रयागराज : अल्पसंख्यक आयोग सदस्य असलम की चेतावनी, मदरसों-शुआट्स पर होगी कार्रवाई

Wed, 14 Oct 2026 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 06:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने प्रयागराज मंडल के दौरे पर कार्रवाई की तैयारी की है। उन्होंने सरकार से मिली मदद का गलत इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं पर सख्ती की बात कही।

विज्ञापन
Minority Commission member Aslam warns of action against madrasas and SHUATS.
शुआटस्। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने प्रयागराज मंडल के दौरे पर कार्रवाई की तैयारी की है। उन्होंने सरकार से मिली मदद का गलत इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं पर सख्ती की बात कही। सर्किट हाउस में उन्होंने मदरसों और शुआट्स में बने यीशु दरबार का विशेष उल्लेख किया।

विज्ञापन


असलम ने प्रतापगढ़ में 141 मदरसों में से करीब 10 के कागजों में चलने की जानकारी दी। उन्होंने इन मदरसों की जांच कराने की बात कही। वक्फ बोर्ड की जमीनों के साथ ईसाई मिशनरियों की खत्म हो चुकी लीज की भी जांच होगी। शुआट्स की जमीन पर बने यीशु दरबार के नियमों पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। इस संबंध में एक बैठक भी की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि, एसीपी सिविल लाइंस, सहायक रजिस्ट्रार चिट फंड सोसायटी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी शामिल थे।
विज्ञापन


अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी

मोहम्मद असलम ने बैठक में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने कोई प्रतिनिधि भी नहीं भेजा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव को भी बैठक में बुलाया गया था। कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ, इसलिए उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। असलम ने बताया कि शुआट्स से जुड़े मामलों में पूर्व वाइस चांसलर आरबी लाल और उनके मददगार भी जांच के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed