फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   minor girls killed her fater on light dispute

नाबालिग बेटी ने गला दबाकर पिता को मार डाला

Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
minor girls killed her fater on light dispute
जगतपुर (प्रयागराज)। उतरांव थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव के बाग में बुधवार को बलदेव पटेल को उसकी नाबालिग बेटी ने गला दबाकर मौत के घाट उतार कर दिया। शराबी पिता बेटी के साथ मारपीट करता था। पिता की हरकतों से वह बुरी तरह से ऊब गई थी। बुधवार को भी दिन वह बलदेव शराब पीकर आया और पूरे परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। मारपीट से ऊबी बेटी ने उसका गला दबा दिया। आरोपी बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के नरईपुर गांव निवासी बलदेव पटेल (55) पुत्र सूरजदीन उतरांव थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव के एक बाग में छप्पर डालकर बाग की रखवाली करता था। बुधवार को तकरीबन 11 बजे सुबह नशे में धुत होकर वह पत्नी, बेटों व बेटी को गाली देते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी ने पिता का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। बाग के मालिक प्रमोद पटेल ने बताया कि बलदेव पिछले दो वर्षों से बाग की रखवाली करता चला आ रहा है।
विज्ञापन

उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। पति की मौत से पत्नी राधिका का रो-रोकर बुरा हाल था।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी हंडिया संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने आरोपी बेटी व उसकी मां से घटना के विषय में जानकारी लिए। थानाध्यक्ष उतरांव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरा परिवार बलदेव की हरकतों से ऊबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed