{"_id":"5fbcca6a8ebc3e9be04ec159","slug":"minor-boy-ran-off-from-house-as-his-father-beats-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: पिता ने की पिटाई तो गुस्साए नाबालिग ने छोड़ दिया घर, अलीगढ़ में जीआरपी की पूछताछ में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: पिता ने की पिटाई तो गुस्साए नाबालिग ने छोड़ दिया घर, अलीगढ़ में जीआरपी की पूछताछ में हुआ खुलासा
Tue, 24 Nov 2020 02:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Railway Station
- फोटो : India Rail Info
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार सुबह गश्त कर रही राजकीय रेलवे पुलिस को एक 14 साल का बालक मिला। संदिग्धता जाहिर होने पर बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह पिता द्वारा पीटे जाने पर घर छोड़कर आ गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में बालक ने खुद को प्रयागराज के एलोपीबाग क्षेत्र का रहने वाला बताया। इस पर जीआरपी ने उसके मां-पिता से संपर्क किया। देर रात तक पुलिस उसके परिवार वालों के आने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक बच्चे ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर छोड़कर निकला था। प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन में बैठकर पहले वह बनारस पहुंचा। वहां से ट्रेन द्वारा ही दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए वह महाबोधि एक्सप्रेस में सवार हुआ था। ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने पर वह यहां प्लेटफार्म पर खड़ा हो गया था। तभी गश्ती कर रही टीम ने उसे पकड़ लिया। बालक के परिवार वालों के आने पर उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा।