फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor boy killed after cricket quarrels IN Prayagraj

क्रिकेट के झगड़े में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, बड़ा भाई घायल, गांव में तनाव

Sat, 24 Nov 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sat, 24 Nov 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
Minor boy killed after cricket quarrels IN Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज के करछना कोतवाली के सेमरहा गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में मृतक का बड़ा भाई भी घायल हुआ है। दूसरे पक्ष के लड़कों को भी चोट आई है।  घटना के बाद से गांव में तनाव है।
विज्ञापन


सेमरहा गांव निवासी मुरलीधर ओझा खेती करते हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा गोलू ओझा (16) नौवीं का छात्र था। करीब डेढ़ महीने पहले क्षेत्र के गड़ैला गांव के लड़कों से झगड़ा हुआ था। तब से विवाद चला आ रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम गोलू का बड़ा भाई नितिन गांव के बाहर क्रिकेट खेल रहा था, तभी गड़ैला गांव के रवि यादव से उसका झगड़ा हो गया। दोनों मारपीट हो गई। जिससे नाराज रवि ने फोन करके अपने गांव के युवकों को बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद बोलेरो से दर्जन भर से ज्यादा युवक पहुंचे और नितिन को पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर कुछ दूर पर मौजूद नितिन का छोटा भाई गोलू वहां पहुंच गया। वह भाई को बचाने लगा तो हमलावर लड़कों ने गोलू को पीटना शुरू कर दिया। 

उसके सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह वहीं गिर गया। शोर शराबा होने पर गोलू के गांव घर के लोग दौड़े तो हमलावर पथराव करते हुए पैदल ही भाग गए। परिजन गोलू को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। शहर में ले जाने पर चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। 

क्रिकेट खेलते वक्त छात्र गिरा, मौत
वहीं फूलपुर में साथियों संग क्रिकेट खेल रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करुआडीह गांव के रहने वाले विजय बहादुर पटेल के दो बेटों में दूसरे नंबर का बेटा धीरज सिंह 22 इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार को अपने घर से थोड़ी दूर स्थित बगीचे में साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह गिरा और जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed