{"_id":"69db8b7715daddda7c06f2a0","slug":"minister-nandi-spent-the-night-at-the-house-of-a-businessman-in-sulemsarai-and-met-bjp-workers-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मंत्री नंदी ने सुलेमसराय के व्यापारी के घर पर किया रात्रि प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मंत्री नंदी ने सुलेमसराय के व्यापारी के घर पर किया रात्रि प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Sun, 12 Apr 2026 05:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार की रात धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय बाजार निवासी व्यापारी पीयूष जायसवाल के घर पर रात्रि प्रवास किया।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार की रात धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय बाजार निवासी व्यापारी पीयूष जायसवाल के घर पर रात्रि प्रवास किया। इस दौरान मंत्री नंदी ने धूमनगंज और सुलेमसराय क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नंदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम मंत्री नंदी लखनऊ से सीधे धूमनगंज के सुलेमसराय बाजार में पीयूष जायसवाल के घर पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मंत्री की अगवानी की। नंदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पीयूष जायसवाल के आवास पर ही भोजन कर रात्रि विश्राम किया। रविवार की सुबह मंत्री ने लोगों से मुलाकात की। कहा कि गृह जनपद प्रयागराज के सभी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी घर में घर जैसी ही अनुभूति होती है। लोगों से स्नेह और अपनत्व मिलता है।
विज्ञापन