फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi said: India alliance is based on selfishness, now the knots are beginning to unravel

मंत्री नंदी बोले : स्वार्थ पर आधारित है इंडिया गठबंधन, अब खुलने लगी हैं ठगबंधन गांठें

Fri, 20 Oct 2023 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 08:57 PM IST
सार

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जनता ने मुलायम सिंह यादव को जनादेश दिया था, लेकिन मुलायम सिंह ने अपने बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंप दी। अखिलेश यादव ने अपने पिता को ही गद्दी से उतार दिया। अपने चाचा शिवपाल को अपमानित करने का कार्य किया है।

विज्ञापन
Minister Nandi said: India alliance is based on selfishness, now the knots are beginning to unravel
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इंडिया गठबंधन और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ठगबंधन स्वार्थ पर आधारित है। अब इसकी गांठें खुलने लगीं हैं। परिवार को बचाने के लिए यह लोग एक साथ आए हैं। अखिलेश यादव के सवाल पर कहा कि जो व्यक्ति यूपी जैसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री रह चुका हो और सीएम आवास छोड़ते समय उसकी टोंटी खोल ले जाए, इससे घटिया कार्य और क्या हो सकता है। इतनी घटिया हरकत अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। यमुना घाट पर वोट क्लब पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विज्ञापन




विज्ञापन




 

मंत्री ने कहा कि जनता ने मुलायम सिंह यादव को जनादेश दिया था, लेकिन मुलायम सिंह ने अपने बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंप दी। अखिलेश यादव ने अपने पिता को ही गद्दी से उतार दिया। अपने चाचा शिवपाल को अपमानित करने का कार्य किया है। कहा कि इंडिया गठबंधन में नकारे लोग शामिल हैं। इन लोगों को कई चुनाव में जनता ने नकार दिया है। अभी आगे और सिर फुटौवल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed