फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi objected to SP leader Rais Chandra Shukla joining BJP

यूपी: सपा नेता रहे रईस चंद्र शुक्ल को भाजपा ज्वॉइन कराने पर मंत्री नंदी ने जताई आपत्ति, इस नेता पर साधा निशाना

Sat, 22 Apr 2023 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 07:57 PM IST
सार

शहर दक्षिणी विधानसभा से 2022 में सपा के प्रत्याशी रहे रईस चंद्र शुक्ल को भाजपा में शामिल कराने पर शहर दक्षिणी से भाजपा के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Minister Nandi objected to SP leader Rais Chandra Shukla joining BJP
कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर दक्षिणी विधानसभा से 2022 में सपा के प्रत्याशी रहे रईस चंद्र शुक्ल को भाजपा में शामिल कराने पर शहर दक्षिणी से भाजपा के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

विज्ञापन

 

मंत्री नंदी ने कहा कि स्थानीय विधायक के रूप में मुझे विश्वास में लेना तो दूर बिना कोई औपचारिक सूचना दिये मेरे विरुद्ध समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़कर बुरी तरह से चुनाव हारे रईस चन्द्र शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम घोर अपमाजनक एवं आपत्तिजनक है! स्थानीय विधायक की अवहेलना व उपेक्षा करते हुए विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण और गहरी साजिश है!  

विज्ञापन


यह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं पार्टी की लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धांत से सर्वथा प्रतिकूल है! जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार क्षति पहुँचा रहे हैं, उनके इस मनमाने रवैये की घोर निन्दा करता हूँ! यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्यपद्धति के पूर्णतः विपरीत है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed