फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi invited Haryana Chief Minister Nayab Singh for Mahakumbh

Prayagraj : मंत्री नंदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह को दिया महाकुंभ का आमंत्रण, भेंट किया पवित्र गंगा

Thu, 26 Dec 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 05:19 PM IST
सार

नंदी के साथ राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंस सैनी भी मौजूद रहे। नंदी ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। मंत्री ने कहा, कि गंगा के तट पर 15.25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए एक एकीकृत नियंत्रण कमान केंद्र स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Minister Nandi invited Haryana Chief Minister Nayab Singh for Mahakumbh
हरियाणा के सीएम नायब सिंह को महाकुंभ के लिए आमंत्रित करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। नंदी ने उन्हें महाकुंभ में आगमन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही हरियाणा के समस्त प्रदेशवासियों का अभी आह्वान किया कि वे आस्था के इस महाकुंभ में आएं और पुण्य लाभ अर्जित करें। नंदी के साथ राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंस सैनी भी मौजूद रहे। नंदी ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों पहले से चली आ रही हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा का पुण्य और एकता का प्रतीक है। जहां हर बार धर्म, ज्ञान, भक्ति और कला का समागम होता है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा, कि गंगा के तट पर 15.25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित किया गया है. भीड़ प्रबंधन के लिए एक एकीकृत नियंत्रण कमान केंद्र स्थापित किया गया है। रियल-टाइम सीसीटीवी निगरानी के लिए 52-सीटर सेटअप से लैस चार व्यूइंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत भी विकास भी के मंत्र के साथ महाकुम्भ को भव्य, दिव्य, स्वच्छ डिजिटल बनाकर करोड़ों श्रद्धालुओं को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed