Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi inaugurated a free health check-up camp under the Seva Pakhwada.

Prayagraj : मंत्री नन्दी ने सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन

Thu, 18 Sep 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 07:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पीलीकोठी बहादुरगंज स्थित रेडक्रास सोसाइटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Minister Nandi inaugurated a free health check-up camp under the Seva Pakhwada.
मंत्री नंदी ने सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पीलीकोठी बहादुरगंज स्थित रेडक्रास सोसाइटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित चिकित्साकर्मियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराए मरीजों से संवाद किया।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इसी से प्रेरणा और प्रोत्साहन लेकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की चमक और धमक को महसूस कर रही है। पिछले 11 वर्षों के दौरान भारत ग्लोबल लीडर के रूप उभरा है। 21वीं सदी का भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


इस दौरान मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी, राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण व चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed