फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi hit back at Akhilesh Yadav Saifai festival held in Public Earnings

यूपी : मंत्री नंदी का अखिलेश पर पलटवार, जनता की कमाई से सपा सरकार में होता था सैफई महोत्सव

Wed, 08 Feb 2023 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 09:31 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार किया है। नंदी ने कहा है कि सपा सरकार में जनता की कमाई से सैफई महोत्सव होता था, जबकि भाजपा सरकार में ग्लोबल इनवेस्टर समिट हो रहा है।

विज्ञापन
Minister Nandi hit back at Akhilesh Yadav Saifai festival held in Public Earnings
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार किया है। नंदी ने कहा है कि सपा सरकार में जनता की कमाई से सैफई महोत्सव होता था, जबकि भाजपा सरकार में ग्लोबल इनवेस्टर समिट हो रहा है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि बस का किराया 24 प्रतिशत बढ़ाकर भाजपा सरकार इनवेस्टर समिट का खर्च जनता की जेब से निकालना चाहती है। इसके जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश जी ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी।

विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी दृष्टिहीन और दिशाहीन सपा सरकार में जनता की गाढ़ी कमाई सैफई महोत्सव में किस तरह लुटाई जाती थी, यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed