फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mini stadiums will be built in government inter colleges at a cost of 5 crore.

Prayagraj News: राजकीय इंटर कॉलेजों में 5 करोड़ की लागत से बनेंगे मिनी स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mini stadiums will be built in government inter colleges at a cost of 5 crore.
शहरी क्षेत्र में 2500 वर्ग मीटर के खेल मैदान वाले प्रदेश के सभी राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों और राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। प्रत्येक मिनी स्टेडियम के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। अपर निदेशक राजकीय ने ऐसे कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश के 44 काॅलेजों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाल ही में शासन से 19 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, प्रदेश में 530 राजकीय इंटर कॉलेज और 444 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैं। इसके अतिरिक्त 711 राजकीय हाईस्कूल (बालक) और 777 राजकीय हाईस्कूल (बालिका) भी संचालित हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद सहित दस जिलों में खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। वहीं, सीतापुर, ललितपुर, जालौन, लखनऊ, हरदोई, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर और देवरिया सहित करीब 35 जिलों में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वर्ष 2024-25 में 23 और वर्ष 2025-26 में 21 मिनी स्टेडियम बनाने की संस्तुति के बाद निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित इंडोर खेल

माध्यमिक स्कूलों में कुल 20 तरह के इंडोर खेल हैं। इनमें से आठ खेलों को मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन प्रस्तावित खेलों में बैडमिंटन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल शामिल हैं। खो-खो, कबड्डी और जूडो-कराटे भी इन आठ खेलों प्रदेश के 44 कॉलेजों में मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य प्रगति पर है। अन्य कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के बाद मिनी स्टेडियम बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। -मनोज कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक (बेसिक) एवं कार्यवाहक एडी राजकीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed