फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midnight Bhoyo Nandlal, Jai Kanhaiya Lal

आधी रात भयो नंदलाल, जय कन्हैया लाल

Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Midnight Bhoyo Nandlal, Jai Kanhaiya Lal
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रविवार से आरंभ कान्हा जन्मोत्सव की धूम सोमवार को चरम पर रही। उदयातिथि की मान्यता वालों ने अष्टमी एवं उदय कालिक रोहिणी नक्षत्र में धूमधाम से कान्हा जन्मोत्सव मनाया, खुशियां बांटीं। इस्कॉन की ओर से काशीराज नगर, बलुआघाट स्थित राधावेणी माधव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्मोत्सव का उल्लास उमड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और कान्हा जन्मोत्सव के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


घरों और मंदिरों में आधी रात को कृष्ण जन्म की लीला हुई लेकिन उत्सव की शुरुआत शाम से ही हो गई थी। भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन एवं सांगीतिक प्रस्तुतियों में कान्हा और राधा के गीत, भजन से घर, मंदिर गूंजा। कान्हा के जयकारों के बीच जन्मोत्सव के बाद सोहर गीत भी गाए गए। उत्साह में श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। आकर्षक तरीके से सजाई गई कान्हा की झांकी को देेखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। तुलाराम बाग स्थित रूप गौड़ीय मठ में कान्हा के आविर्भाव महोत्सव के तहत श्रद्धापूर्वक कान्हा जन्मोत्सव मनाया गया। मंगल आरती, श्रीकृष्ण प्रेम तरंगिणी एवं श्रीमद् भागवत का पारायण हुआ। संध्या आरती के बाद मठ के महंत अवधूत महराज  की देखरेख में जन्म अभिषेक किया गया। उन्होंने श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध से भगवान की आविर्भाव लीला का पाठ किया।
विज्ञापन


महाजनी टोला स्थित निंबार्काचार्य पीठ में युगलनाम संकीर्तन के बाद पीठाधिपति गोस्वामी विष्णुकांत की देखरेख में निंबार्क पुस्तक की प्रतियां बांटी गईं। सूबेदारगंज स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। कान्हा जन्मोत्सव के बाद भजन-संकीर्तन में श्रद्धालु मगन रहे। महाशक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर और महाशक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में देवी और राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां लुभाती रहीं। चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में जन्मोत्सव पर भजनों की गूंज रही। लूकरगंज स्थित कृष्णा भवन में डॉ.निखिल सक्सेना की देखरेख में कान्हा की झांकियां सजीं। विष्णुदत्त द्विवेदी सेवा संस्थान की ओर से आनंदपुरम, कसारी-मसारी, चकिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कान्हा जन्मोत्सव के तहत विवेक त्रिपाठी विक्की ने भजन सुनाए। बाबा राम अधार यादव स्मारक समिति की ओर से नया कटरा स्थित समिति कार्यालय में जन्मोत्सव के तहत सजाई जाने वाली झांकी में अटल बिहारी आकर्षक तरीकेसे रेखांकित हुए। छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति की ओर से चकनिरातुल में श्याम सुंदर पटेल की देखरेख में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंबार्क  आश्रम में स्वामी राधामाधव दास की देखरेख में श्रीकृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव की ओर से चौबीस घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन की समाप्ति पर फूलचंद दुबे के निर्देशन में भजन संध्या हुई। कलाकारों रत्नेश दुबे, मेनका मिश्रा, स्वाति, अमित, नितिन, रागिनी आदि ने राधा-कान्हा के भजन सुनाए। आधी रात को जन्मोत्सव मनाया गया। मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया के राधाकृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झांकी सजाई गई। वहीं भजन सन्ध्या में गायिका स्वाति निरखी एवं साथियों ने भजन सुनाकर भावविभोर किया। संयोजन कुमार नारायण, प्रिया नारायण ने किया।


ब्रज रस रसिक भजन मडंल की ओर से लूकरगंज स्थित श्यामा सदन में संकीर्तन के बाद आधी रात को बालगोपाल का महाभिषेक किया गया। मंडल के कलाकारों ने भजन एवं सोहर सुनाए। फिर महाआरती उतारी गई। कार्यक्रम में दुर्गाप्रसाद निगम, पीएन बागची, ओंकार दत्त गौतम, उषा निगम, रन्नो वर्मा, आशा सिंह, संयोजक डॉ.अखिल निगम आदि मौजूद थे। कान्हा जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। महाजनी टोला स्थित निंबार्काचार्य पीठ में शाम छह बजे से आयोजित कार्यक्रम में कई तरह के अनुष्ठान, सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगी। हिम्मतगंज स्थित सत्संग भवन, निंबार्क आश्रम में भी नंदोत्सव की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed