Prayagraj : अटाला में अधेड़ चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला चौकी अंतर्गत इमली तला के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सेराज उर्फ मोछा (40) की उसके दोस्त अयाज ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
विस्तार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला चौकी अंतर्गत इमली तला के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सेराज उर्फ मोछा (40) की उसके दोस्त अयाज ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सेराज अपनी गली से बाहर निकल रहा था, तभी आरोपी अयाज पीछे से आया और अचानक उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर चाकू से वार कर दिया। गर्दन पर कई बार वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
सेराज मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वह कई वर्षों से अटाला में अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। सेराज की पत्नी का कहना है कि आरोपी अयाज आए दिन उसके पति से झगड़ा करता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पत्नी ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज उसका पति जिंदा होता।
उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ फरार हो गया है। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही खुल्दाबाद पुलिस, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.