{"_id":"5d1118228ebc3e2b022c2d1e","slug":"meritorious-will-be-honored-allahabad-news-ald2476783143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित होंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित होंगे मेधावी
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti
आज सम्मानित होंगे मेधावी
अमर उजाला की तरफ से साकेत महिला महाविद्यालय में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को शहर के साकेत महिला महाविद्यालय में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से होने वाले कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी एस आनंद समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत पीजी कालेज में मंगलवार को सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में आने वाले मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। एसपी के हाथों सम्मान पाने वालों में यूपी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के वह मेधावी शामिल होंगे जिन्होंने इस बार की परीक्षा में जिले की टॉप टेन की सूची में स्थान बनाया है। जो बच्चे तैयारी के लिए बाहर गए हैं, उनके परिवारीजन भी यह सम्मान हासिल कर सकते हैं। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में जिले की टापटेन सूची शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं सुबह दस बजे तक साकेत महाविद्यालय में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।