फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Men's union wielded in Northern Railway Co-operative Bank

नार्दन रेलवे कोआपरेटिव बैंक में मेंस यूनियन का लहराया परचम

Fri, 21 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Men's union wielded in Northern Railway Co-operative Bank
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नार्दन रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव में एक बार फिर से मेंस यूनियन का डंका बजा है। बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद बहुमत के लिए जरूरी 17 प्रतिनिधि मेंस यूनियन के निर्वाचित हो गए। घोषित 28 विजयी प्रत्याशियों में से 19 प्रतिनिधि मेंस यूनियन के ही रहे। लगातार दूसरी बार सफलता मिलने के बाद एनसीआरएमयू के पदाधिकारी जश्न में डूब गए। ढोल ताशे की थाप पर यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस चुनाव में इंप्लाइज संघ और वर्कर्स  यूनियन का भी खाता खुला।
विज्ञापन


कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव का मतदान इलाहाबाद के अलावा चुनार, मिर्जापुर, फतेहुपर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, हाथरस स्टेशन पर हुआ।  इलाहाबाद डिवीजन से नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (एनसीआरडब्ल्यूयू), नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस), नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू), नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ (एनसीआरकेएस) के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन एसएन ठाकुर ने बताया कि 34 में से 29 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें से सर्वाधिक 19 प्रतिनिधि एनसीआरएमयू के रहे। उधर एनसीआरईएस का भी प्रदर्शन बेहतर रहा। उसके सात प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही एनसीआरडब्ल्यूएम के तीन प्रतिनिधि चुने गए। वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि पोलिंग सभी स्टेशनों पर शांति पूर्ण ढंग से निपटी। उधर एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में उनके पास एक भी प्रतिनिधि  नहीं थे। इस बार घोषित 29 में से सात एनसीआरईएस के प्रतिनिधि चुने गए हैं।
विज्ञापन


एनसीआरएमयू - चुनार-01, फतेहपुर-01, कानपुर-04, इलाहाबाद-05, टूंडला-04, खुर्जा-01, शिकोहाबाद-01, अलीगढ़-02
एनसीआरईएस : मिर्जापुर 01, कानपुर-05, इटावा-01
एनसीआरडब्ल्यूएस : इलाहाबाद 02, इटावा-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed