{"_id":"5e18daa28ebc3e87a91f49ba","slug":"melting-with-icy-winds-chill-allahabad-news-ald2653814146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से गलन, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से गलन, कांपे लोग
विज्ञापन
Melting with icy winds, chill
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवाओं ने शुक्रवार को कहर बरपाया। छलांग लगाकर बढ़ा तापमान गोता लगा गया। गलन वाली शीतलहरी से लोग ठिठुरते रहे। ठंड ऐसी कि लोग कांपते नजर आए। न्यूनतम पारा सात और अधिकतम पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह कोहरा घना रहेगा। फिर साफ हुआ मौसम तो धूप खिलेगी।
शुक्रवार को पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने मौसमी उठापटक कराई। शरीर पर नश्तर की तरह चुभती हवाओं से हाथ पैर सुन्न रहे। घर से बाहर निकले लोगों को धूप सेंकने पर भी राहत नहीं मिली। गलन वाली ठंड में न्यूनतम पारा करीब सात डिग्री लुढ़ककर 13.8 से 7.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं अधिकतम पारा भी 19 से कम होकर 16.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसमी उठापटक हो रही है। दिन में धूप खिलने की वजह से गहरा कोहरा गिरेगा। वहीं बदरी और बूंदाबांदी की आहट भी है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी तक रातें और ठंडी हो सकती हैं। दिन में धूप राहत देगी। वहीं 14 से 16 जनवरी तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में पूर्णिमा पर 508 मरीजों ने कराया इलाज
प्रयागराज। माघ मेला के पहले स्नान पर्व पूर्णिमा पर शुक्रवार को ठंड ने सैकड़ों लोगों को अस्पताल तक पहुंचा दिया। पीड़ितों में पुलिस अफसर और सिपाही भी शामिल रहे। दिन भर में 508 मरीजों का इलाज किया गया। पांच मरीजों को गंभीर हालत में केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। मेला के अधीक्षक स्वास्थ्य डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक शाम को एक लावारिस मरीज को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। उसका प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा गया।