फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Melting intensifies, fog will fall

गलन हुई तेज, गिरेगा कोहरा

Fri, 10 Jan 2020 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Melting intensifies, fog will fall
Melting intensifies, fog will fall
गलन हुई तेज, गिरेगा कोहरा
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से चलीं बर्फीली हवाएं, तीन दिन धूप देगी राहत
14 और 15 जनवरी को बारिश के बने आसार, पारा भी लुढ़केगा
प्रयागराज। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं से गलन का प्रकोप तेज हो गया है। पछुआ विक्षोभ के चलते तापमान असंतुलित है लेकिन, ठंड हाड़ कंपाने वाली बनी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिन बादलों से लुकाछिपी कर धूप खिलेगी। 13 को बादल छाएंगे, 14 और 15 जनवरी को बारिश के आसार बने हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे तक 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह धुंध संग कोहरा रहा। बादल छंटे तो दो दिन बाद सूरज निकला। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बादलों की धमाचकौड़ी के बीच कमजोर हुई धूप ने लोगों को राहत दी। रात में बादल कहीं न कहीं बरसते रहे लेकिन सुबह कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के प्रभाव से धूप कमजोर रहने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर पर 100 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 96 ले 68 प्रतिशत पर आ गई। दिन भर हवाओं के थपेड़ों से गलन बढ़ गई। लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान में उठापटक अभी बनी रहेगी। तीन दिन कोहरा घना रहेगा। दिन में मौसम साफ होने के आसार हैं, धूप राहत देगी। वहीं 13 को फिर बादल मौसम का मिजाज बदल सकते हैं। 14 और 15 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश या कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed