{"_id":"5d8d1f218ebc3e017b4bf640","slug":"meja-murder-case-allahabad-news-ald2560119136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुफेरे भाई बुलाकर ले गया था हत्यारे के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुफेरे भाई बुलाकर ले गया था हत्यारे के पास
विज्ञापन
Meja Murder Case
मेजा में शिवम पांडेय हत्याकांड का खुलासा
मददगार हाईस्कूल का छात्र भी भेजा गया जेल
प्रयागराज। मेजा के गेदुराही नहर के पास दो दिन पहले हुए शिवम पांडेय हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपी नीरज व गौरव पांडेय बृहस्पतिवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने बताया कि फुफेरे भाई गौरव मिश्रा ही शिवम को हत्यारे नीरज के पास ले गया था।
एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नीरज 22 सितंबर को अछोला गांव निवासी युवती के घर घुस गया था। शोर मचा तो उसे पकड़कर जमकर पीट दिया गया। इसमें गांव का शिवम भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नीरज ने बताया कि शिवम ने दो अन्य युवकों संग मिलकर उसे बेरहमी से न सिर्फ पीटा था बल्कि पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया था। जिससे उसकी काफी बेइज्जती हुई। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने शिवम की हत्या कर दी। उसे उसी के फुफेरे भाई दिघिया निवासी गौरव मिश्रा की मदद से गेदुराही नहर के पास बुलाया। जिसके बाद एक के बाद एक तीन गोलियां उसके सीने में उतार दीं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गौरव की उम्र महज 15 साल है और वह हाईस्कूल का छात्र है। पूछताछ में गौरव ने बताया कि नीरज ने उससे कहा था कि वह गौरव को बुलाकर ले आए। वह उससे मारपीट करने वाले दो युवकों के बारे में पूछना चाहता है। पुलिस ने बताया कि नीरज को जेल भेज दिया गया। जबकि गौरव को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
दबंगई है शगल, तमंचे संग फोटो की थी वायरल
पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि आरोपी नीरज मिश्रा काफी मनबढ़ है और पहले भी उसका नाम दबंगई की घटनाओं में आ चुका है। उसके दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार महीने पहले उसने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।