फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mega fMega Food Park to be built in Allahabadood park

इलाहाबाद में बनेगा मेगा फूड पार्क

Tue, 28 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
mega fMega Food Park to be built in Allahabadood park
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
इलाहाबाद का विश्व प्रसिद्ध अमरूद हो या फिर प्रतापगढ़ का आंवला। अब इन्हें ज्यादा दिनों तक तरोताजा रखा जा सकेगा। इन दोनों फलों से बनने वाले तमाम उत्पादों का दायरा भी बढ़ेगा। ये संभव होगा इलाहाबाद में बनाए जाने वाले मेगा फूड पार्क से। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की माने तो इलाहाबाद में मेगा फूड पार्क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा इलाहाबाद में रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर जो बाधा आ रही है उसे दूर करने की बात भी उन्होंने कही। कहा कि शहर में जहां कहीं भी रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) की जरूरत है उसे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी द्वारा फूलपुर में की गई रैली के दौरान इलाहाबाद में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की वकालत की गई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम केशव ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। सोमवार को मीडिया से मुखातिब केशव ने बताया कि मेगा फूड पार्क बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। बता दें कि इलाहाबाद में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने के बाद आसपास के जिलों लोगों को भी लाभ मिलेगा। केशव ने शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए पूर्व में स्वीकृत आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से अंशदान देने की बात भी कही।
विज्ञापन


बता दें कि छोटा बघाड़ा, एमएनएनआईटी आदि क्रासिंग पर आरओबी स्वीकृत है, लेकिन पिछली राज्य सरकार द्वारा अंशदान न देने की वजह से वहां अब तक काम शुरू नहीं हो सका था, जबकि रेलवे की ओर से पूर्व में ही आरओबी निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर लिया गया है। केशव ने कहा कि अन्य ऐसे स्थान जहां आरओबी की जरूरत है उसका निर्माण राज्य सरकार करवाएगी। वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले को लेकर केशव ने कहा कि मेले से जुड़े शहर में जो भी विकास कार्य होने है उसे लेकर संबंधित विभाग के अफसरों को हिदायत दी गई है कि अक्तूबर 2018 के पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। उधर, इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब की ओर से पत्रकारों के लिए सस्ते आवास की मांग पर केशव ने कहा कि इस संबंध में जितना भी संभव हो सकेगा, वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इनर और आउटर रिंग रोड का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आश्वस्त किया है कि किसी अड़चन के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो सका था, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सभी अड़चनों को दूर कर यह कार्य जल्द शुरू होगा। केशव के मुताबिक इलाहाबाद की एयर कनेक्टिविटी बेहतर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। यहां से हवाई सेवा बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम कार्यालय से टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि जनता अपनी समस्याओं को सीधे वहां दर्ज करा सके। डिप्टी सीएम ने कहा कि अफसरों को भी निर्देश दिए गए है वे मीडिया से दूरी न बनाए। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से सभी जरूरी सूचनाएं मीडिया तक पहुंचाई जाए।
 
गोवंश तस्करी करने वाले लोगों से राज्य सरकार अब सख्ती से निपटेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक गोवंश तस्करी एवं उनकी हत्या करने वाले पर रासुका लगाई जाएगी। इस कार्य में लापरवाही हुई तो संबंधित जिले के डीएम और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।


इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केशव ने कहा कि प्रदेश के लिए वे भले ही डिप्टी सीएम हों, लेकिन इलाहाबाद के लिए वे पुराने वाले केशव ही रहेंगे। खुद को भाजपा का आम कार्यकर्ता बताने के साथ केशव ने कहा कि उन्होंने कुछ समय अंशकालिक पत्रकार के रूप में भी गुजारा है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले वे अखबार के कार्यालय तक खुद ही विज्ञप्ति लिखकर पहुंचाने का काम करते थे। दो दशक पूर्व कुछ अखबारों में संवाद सूत्र के रूप में भी काम करने की बात उन्होंने कही। यहां प्रेस क्लब में उनका स्वागत अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed