Prayagraj Junction : प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे का मेगा ब्लॉक शुरू, कई ट्रेनों का रूट बदला
प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी।
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन के यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दौरान पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया यह ट्रेन में 21 अक्टूबर तक प्रयागराज जंक्शन पर नहीं आएंगे। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस ,बीकानेर एक्सप्रेस आदि ट्रेन आज सूबेदारगंज से ही चलाई जाएंगी।
प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी। इसके अलावा प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।