फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical stores were running without license, 50 thousand medicines recovered, two samples seized

बिना लाइसेंस चला रहे थे मेडिकल स्टोर, 50 हजार की दवाएं बरामद, दो नमूने सीज

Sat, 19 Dec 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Medical stores were running without license, 50 thousand medicines recovered, two samples seized
दवाएं - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के दुरुपयोग को रोकने के तहत की जा रही कार्रवाई के तहत झूंसी के चमनगंज में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। औषधि निरीक्षकों की टीम ने मेडिकल स्टोर से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं। मौके से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए शनिवार को लखनऊ भेजे जाएंगे। वहीं संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता के नेतृत्व में डीआई कौशाम्बी डीपी मौर्या और डीआई फतेहपुर विनय कृष्ण की टीम ने झूंसी चमनगंज स्थित शिवांश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम सदस्य ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन की उपलब्धता और बिक्री के बावत जानकारी लेने गए थे। औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक प्रोपराइटर देवेंद्र प्रताप सिंह दवा बिक्री के लिए जारी होने वाले लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ पर पता चला कि बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन


अफसरों को सूचना देने के बाद मेडिकल स्टोर में भंडारित एलोपैथ दवाओं का स्टाक बरामद किया गया। मौके पर दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए। बरामद दवाओं की कीमत करीब 50 हजार आंकी गई है। सहायक आयुक्त औषधि के मुताबिक बिना लाइसेंस दवा बिक्री अवैध है। ऐसा कृत्य करने वाले आरोपी के लिए दवाओं की जांच रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दवाओं की बरामदगी और शासकीय नियमों के विपरीत दवा बिक्री करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए झूंसी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed