फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical facilities are getting standard, but the level of health is falling - Bhaiya ji Joshi said

भैयाजी जोशी बोले : चिकित्सीय सुविधाएं हो रही हैं स्तरीय, लेकिन स्वास्थ्य का गिर रहा है स्तर

Sun, 05 Jun 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

भैया जी जोशी ने कहा कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ाकर ही स्वस्थ देश की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। निवर्तमान सरकार्यवाह ने कहा कि, कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अच्छी और सस्ती दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी होगी।

विज्ञापन
Medical facilities are getting standard, but the level of health is falling - Bhaiya ji Joshi said
Prayagraj News : भैयाजी जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निवर्तमान सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भैया जी जोशी ने रविवार को कहा कि देेश में चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की नियुक्त के साथ वहां की सुविधाओं को स्तरीय बनाया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य का स्तर गिरता जा रहा है। इस दिशा में समग्र प्रयास की जरूरत है। भैया जी जोशी ने यह बातें रविवार को नैनी स्थित चांडी गांव में श्री सुमंगलम सेवा न्यास द्वारा नवनिर्मित प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया सेवा चिकित्सालय के उद्घाटन के मौके पर कहीं। 

विज्ञापन



भैया जी जोशी ने कहा कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ाकर ही स्वस्थ देश की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। निवर्तमान सरकार्यवाह ने कहा कि, कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अच्छी और सस्ती दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी होगी। समाज का बड़ा वर्ग अब भी विभिन्न चीजों से वंचित है। ऐसे में संपन्न वर्ग की जिम्मेदारी है कि वंचितों को सहारा दें।
विज्ञापन



वह स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तर दायित्व भी निभाएं।  संघ के पूर्व प्रमुख प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया याद करते हुए भैया जी जोशी ने कहा कि रज्जू भैया ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि  जो भी उनके निकट गया वह प्रसन्न होकर ही लौटा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा का कार्य सुमंगलम संस्था व्यवस्थित ढंग से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और राज्यसभा सदस्य राम सकल ने रज्जू भैया सेवा चिकित्सालय के लिए कक्ष निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में डा. बीबी अग्रवाल, डा. यूबी यादव, बीके मित्तल, विधायक पीयूष रंजन निषाद, अरविंद, सह प्रांत प्रचारक मनीष, विभाग प्रचारक डा. पीयूष, राधाकांत ओझा, पवन श्रीवास्तव,  संजीव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed