फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   May be the victim of misbehavior in court today

दुष्कर्म पीड़िता का आज हो सकता है कोर्ट में बयान

Sun, 23 Jun 2019 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
May be the victim of misbehavior in court today
दुष्कर्म पीड़िता का आज बयान दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन

महामंडलेश्वर के कथित बॉडीगार्ड पर है आरोप
छात्रा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। किन्नर अखाड़े के कथित बॉडीगार्ड पर दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में सोमवार को पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी है। पुलिस ने बताया कि का कहना है कि कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।

प्रयास संगीत समिति से गीत-संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही बीएससी करने वाली छात्रा कीडगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 17 जून को सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुंभ के दौरान वह किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर से मिलने गई थी। इस दौरान वहां उनका बॉडीगार्ड रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान मिला। जिसने नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही कई बार ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं शादी से इंकार पर अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। अब कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो सोमवार को बयान के लिए पीड़िता को कोर्ट के समक्ष ले जाया जाएगा। बयान के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे। हालांकि मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed