{"_id":"6037b9fd8ebc3ee9032e2a5f","slug":"maximum-162-posts-of-hindi-in-assistant-professor-recruitment-online-application-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक 162 पद, आनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक 162 पद, आनलाइन आवेदन शुरू
Thu, 25 Feb 2021 08:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अशासकीय महविद्यालयों में दो अलग-अलग विज्ञापनों के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इसमें विज्ञापन-50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पद और विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान का एक पद शामिल है।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जितने पदों के लिए विज्ञापन जारी किया हैं, उनमें हिंदी के सर्वाधिक 162 पद शामिल हैं। 49 में आठ विषय ऐसे हैं, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 या इससे अधिक पद हैं। इनमें हिंदी समेत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, रयासन विज्ञान, बीएड, भूगोल एवं समाजशास्त्र विषय शामिल है। अशाकीसय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पांच साल बाद शुरू होने जा रही है। प्रत्येक चार वर्ष में पाठ्यक्रम संशोधित किए जाने का प्रावधान है,ख्सो आयोग ने सभी पाठ्यक्रम रिवाइजन किए हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ऑनलाइन शुल्क भी जमा करने की प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 27 मार्च होगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 मई से प्रस्तावित है। परीक्षा तीन से चार चरणों में कराई जा सकती है।