{"_id":"5fa0308ff3e9b828d4172007","slug":"maternal-death-due-to-being-stuck-in-a-jam-on-jasra-railway-crossing-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जसरा रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसने से प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जसरा रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसने से प्रसूता की मौत
Mon, 02 Nov 2020 09:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसरा रेलवे क्रासिंग पर लगे भीषण जाम ने सोमवार को एक प्रसूता की जान ले ली। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर दोबारा अस्पताल जा रहे थे। गड़ी जाम में फंसी तो उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
जसरा में रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम लगता है। गत दो दिनों से लगातार भीषण जाम की स्थिति बनी रह रही है। जाम के कारण क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की दो किमी तक लंबी लाइनें लग रही हैं। जिसे पार करने में लोगों को पांच-छह घंटे लग जाते हैं।
बारा क्षेत्र के पिपरांव गांव की सुशीला चौहान (25) पत्नी बृजेश चौहान का जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात प्रसव हुआ था। सोमवार सुबह डिस्चार्ज होकर वह बच्चे के साथ घर चली गई। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले उसे लेकर अप्पे गाड़ी से सीएचसी जसरा भागे। जसरा बाजार के पहले ही गाड़ी जाम में फंस गई।
विज्ञापन
काफी देर कोशिश के बाद भी चालक गाड़ी जाम से नही निकाल पाया। इस दौरान हालत बिगड़ती देख घरवाले जसरा बाजार से एक चारपाई खरीदकर लाए और सुशीला को उस पर लिटाकर अस्पताल की ओर भागे। हालत अधिक बिगड़ने पर सुशीला को सीएचसी से कुछ पहले स्थित नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। यह सुनते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।