फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Massive irregularities found in housing scheme, 4280 people found ineligible in investigation, alre

प्रयागराज : आवास योजना में भारी पैमाने पर मिली गड़बड़ी, जांच में अपात्र पाए गए 4280 लोग, पहले से है पक्का मकान

Sun, 07 May 2023 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 11:43 AM IST
सार

आवास योजना के पात्रों के चयन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। पात्रों की सूची में शामिल 4280 लोग जांच के बाद अपात्र पाए गए हैं। इतना ही नहीं 37 अन्य लोगों को तो 40 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई थी।

विज्ञापन
Massive irregularities found in housing scheme, 4280 people found ineligible in investigation, alre
प्रधानमंत्री आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास योजना के पात्रों के चयन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। पात्रों की सूची में शामिल 4280 लोग जांच के बाद अपात्र पाए गए हैं। इतना ही नहीं 37 अन्य लोगों को तो 40 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई थी। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद इनसे वसूली की गई।

विज्ञापन


जिले में 41992 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पात्रों की सूची भी तैयार कर ली गई, लेकिन भौतिक सत्यापन में पाया गया कि 4280 के पास पहले से पक्का मकान है। हालांकि राशि की किस्त जारी करने से पहले ही इन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। साथ ही ग्राम सचिव से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा उरुवा के बरी गांव में 14, कोरांव के भोगना में 20 तथा टूरिया में तीन अपात्रों को पहली किस्त भी जारी कर दी गई। जांच में खुलासे के बाद सभी से पैसे की वसूली की गई। मामले में ग्राम सचिव व प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार मौर्य का कहना है कि कई अन्य गांव में भी पात्रों के चयन में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed