फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Massive fire in Fashion Mall six people rescued, smoke spread

Incident In Prayagraj : फैशन मॉल में भीषण आग, छह लोग बचाए गए, एसी में विस्फोट के बाद माल में फैला धुआं

Sun, 16 Oct 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 10:29 PM IST
सार

बालसन चौराहे के पास रीतेश कौल का मॉल है। उन्होंने एक बड़ी कंपनी को किराये पर दे दिया है। आने वाले कुछ ही दिनों में मॉल की ओपनिंग होने वाली थी। रविवार को वह करीब डेढ़ दर्जन लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Massive fire in Fashion Mall six people rescued, smoke spread
Prayagraj News : फैशन मॉल में लगी आग से मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बालसन चौराहे के पास स्थित फैशन फैक्ट्री मॉल में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। सेंट्रल एसी में विस्फोट के बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे छह लोगों को सकुशल बाहर निकाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मॉल में भरे धुएं को हटाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर रात तक जुटे थे। 

विज्ञापन



बालसन चौराहे के पास रीतेश कौल का मॉल है। उन्होंने एक बड़ी कंपनी को किराये पर दे दिया है। आने वाले कुछ ही दिनों में मॉल की ओपनिंग होने वाली थी। रविवार को वह करीब डेढ़ दर्जन लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान एसी टेस्टिंग के दौरान सेंट्रलाइज एसी में विस्फोट हो गया और वहां आग लग गई। 
विज्ञापन



बिजली के तारों और एसी में विस्फोट की वजह से आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया और पूरे मॉल में गाढ़ा धुआं फैल गया। बाकी लोग तो बाहर आ गए थे लेकिन पहले और दूसरे तल पर फायर एक्सटिंग्युशर से आग बुझा रहे छह कर्मचारी फंस गए। सीएफओ के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहले और दूसरे तल पर फंसे छह कर्मचारियों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Massive fire in Fashion Mall six people rescued, smoke spread
Prayagraj News : फैशन माल में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

इनमें विकास, तस्लीम, गोविंद, विवेक, नायक बाबू और जय शामिल थे। सभी को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद आग बुझाना शुरू किया गया। मॉल में बेसमेंट के नीचे भी पार्किंग है। वहां रखे सामानों में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान 42 मीटर का हाईड्रोलिक प्लेटफार्म लगाया गया था। 


आग की वजह से आसपास भी दहशत का माहौल रहा। बाहर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मॉल में कपड़े समेत अन्य ज्वलनशील सामानों की वजह से चारों तलों और बेसमेंट में आग पहुंच गई थी। सभी जगह धुआं भर गया था। आग पर काबू पाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक वहां डटी रही क्योंकि धुआं बहुत धीरे धीरे निकल रहा था। 


फैशन फैक्ट्री मॉल में दो बेसमेंट, भूतल और तीन तलों पर आग लगी थी। छह लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। छह फायर टेंडर और हाईड्रोलिक मशीन की मदद से तीन घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया। रात में भी टीम को वहां तैनात किया गया है। - आरके पांडेय, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed