फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   massive fire broke out in a wooden warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes

प्रयागराज : लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Sun, 28 Apr 2024 09:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

रविवार को भोर में भरत टिंबर स्टोर बासमंडी मुट्ठीगंज में आग लग गई। मौके पर दो गाड़ियां आग बूझाने के लिए पहुंची थीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सिविल लाइंस, मुंडेरा, नैनी और सोरांव फायर स्टेशन भी दमकल की गाड़ियां मंगा ली गईं।

विज्ञापन
massive fire broke out in a wooden warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes
मुट्ठीगंज में लकड़ी को गोदाम में भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुट्ठीगंज के बांसमंडी स्थित प्लाई, लकड़ी के अन्य सामान की दुकान और गोदाम में रविवार भोर में भीषण आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दो मंजिला भवन में फैली आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां लगातार चार घंटे तक जूझती रहीं। आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आशंका जताई है कि इसका कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।

विज्ञापन


प्रदीप भगत मुट्ठीगंज के बांसमंडी में तिलक रोड पर भारत टिंबर स्टोर के नाम से प्लाई व लकड़ी के अन्य सामान की दुकान संचालित करते हैं। दो मंजिला भवन के भूतल पर उनकी दुकान है, जबकि पीछे की ओर और ऊपर की मंजिल पर प्लाई, लकड़ी की बीट व अन्य सामान स्टोर किए गए थे। प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार भर में अचानक दुकान से तेज धुआं उठने लगा।

विज्ञापन

massive fire broke out in a wooden warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes
मुट्ठीगंज में लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

धुआं बगल में रहने वाले कुछ लोगों के मकानों तक पहुंचा तो आसपास के लोग बाहर निकले और पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर खुलवाया तो भीतर रखा सामान धू-धू कर जलता मिला। इसके बाद तुरंत बिजली सप्लाई बाधित कराई गई और फायरब्रिगेड ने पानी की बौछार कर बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। इसके बाद एक-एक कर अन्य फायर टेंडर भी मंगाए जाने लगे।

विज्ञापन

massive fire broke out in a wooden warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes
मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा में आग लगने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मकान में भारी मात्रा में प्लाई अन्य सामान स्टोर किया गया था,जिसके चलते आग बहुत तेजी से फैल रही थी और देखते ही देखते यह ऊपर के तल पर रखे सामान तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड अफसरों ने नैनी मुंडेरा और सोरांव से भी फायर टेंडर मंगाए। टीम लगातार पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ.आरके पांडेय ने बताया कि भवन की गहराई बहुत ज्यादा थी। उसमें भारी मात्रा में लकड़ी, प्लाई व अन्य सामान स्टोर किया गया था। सभी समान अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। उन्होंने आशंका जताई कि आग का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। दुकान संचालक के मुताबिक घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed