फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   massive fire broke out in a paint shop in Prayagraj, many fire engines reached the spot.

Prayagraj : प्रयागराज में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Mon, 01 Jul 2024 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

राजापुर में हनुमान मंदिर के पास घने मुहल्ले में लगी आग की घटना से आसपास के घरों के लोग भी दहश में बाहर आ गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आग से लाखों रुपये के पेंट सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन
massive fire broke out in a paint shop in Prayagraj, many fire engines reached the spot.
राजापुर में पेंट की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर में एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। शोरगुल होने पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग आग बुझाने में जुट गए। जानकारी पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन







विज्ञापन






राजापुर में हनुमान मंदिर के पास घने मुहल्ले में लगी आग की घटना से आसपास के घरों के लोग भी दहश में बाहर आ गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आग से लाखों रुपये के पेंट सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर में हनुमान मंदिर तिराहे के पास राजीव पटेल हार्डवेयर और पेट की दुकान संचालित करते हैं। भूतल पर वह दुकानों का संचालन करते हैं और ऊपर के तल पर परिवार समेत रहते हैं। रोज की तरह रविवार रात भी दुकान बंद कर ऊपर कमरे में चले गए। रात 10:00 बजे के करीब अचानक पेंट की दुकान से धुआं उठने लगा।

आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस भी आ गई। दो फायर टेंडर से अग्निशमन विभाग कर्मियों ने आज पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, हर बीतते पल के साथ आग और भयावह होती जा रही थी। इसके बाद दो और फायर टेंडर बुलाए गए और फायर ब्रिगेड अफसर भी आ गए।

घटना के बाद दूसरे और तीसरे तल पर परिवार के 10 लोग फंसे थे जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर पहले ऊपर के दोनों तल पर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ। करीब 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद रात 1:30 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान भीतर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉक्टर आरके पांडेय ने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed