फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mass replication canceled three test centers , blacklisted

सामूहिक नकल पर तीन केंद्रों की परीक्षा निरस्त, काली सूची में डाला

Wed, 24 Feb 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन हाईस्कूल गणित की परीक्षा में जमकर नकल हुई। गणित की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व गठित सचल दल ने जिले में कुल 16 नकलचियों को पकड़ने के साथ तीन परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की। सचल दल की ओर से जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई के साथ उन्हें काली सूची में डालने और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश की है। इन केंद्रों पर परीक्षा केदौरान बाहर भारी अराजकता मिली और सचल दल के पहुंचने पर केंद्र के अंदर साल्व कॉपी भी मिली।

विज्ञापन

पहली पाली में निरीक्षण के दौरान एसोसिएट डीआईओएस गोविंदराम ने मेजारोड के बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की कक्ष संख्या 11 की परीक्षा निरस्त करने के साथ विद्यालय को काली सूची में डाल दिया। एसोसिएट डीआईओएस गोविंदराम ने ही लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा निरस्त करने के साथ विद्यालय को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। 

विज्ञापन

आलम यह है कि लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान भी सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस केंद्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने के साथ विद्यालय को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। पहली पाली में ही जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा केंद्र की परीक्षा निरस्त करने के साथ विद्यालय को काली सूची में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व गठित सचल दल की ओर से हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान शिव सेवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलपुर में एक छात्र, शेरवानी इंटर कॉलेज मुकुंदपुर होलागढ़ में छह छात्रों, भारती इंटर कॉलेज होलागढ़ में दो छात्रों, बीएनटी इंटर कॉलेज में चार छात्राओं एवं राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed