{"_id":"5d4dd88d8ebc3e6cef2b2cf0","slug":"mass-misconduct-with-minor-girl-in-handia-allahabad-news-ald251824316","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडिया में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंडिया में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार
विज्ञापन
Mass misconduct with minor girl in Handia
हंडिया में नाबालिग छात्रा
के साथ सामूहिक दुष्कर्म
स्कूल से लौटते समय की दरिंदगी, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हंडिया (प्रयागराज)। हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अगस्त को स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वे छात्रा को बाग में खींच ले गए थे। शोरगुल सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो एक युवक को पकड़ लिया। वह हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
हंडिया के गांव की छात्रा एक इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ती है। आठ अगस्त को वह स्कूल से पैदल ही घर जा रही थी। रास्ते में अंधवा रसूलपुर का रहने वाला नितिन कुमार पांडेय, धौरहरा का अंशू सिंह और जैतापुर का प्रदीप कुमार ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसे पास में ही एक बाग में घसीट ले गए। उसके साथ वहीं पर तीनों ने दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन कुछ लोग बाग में पहुंच गए। बताते हैं कि ग्रामीणों को देखकर अंशू और प्रदीप तो भाग निकले, लेकिन नितिन पांडेय को पकड़ लिया गया। उसकी पिटाई भी की गई लेकिन उसने धमकी दी, छूटने के बाद उनकी हत्या कर देगा। डर से ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया तो वह भी भाग निकला। इसके बाद छात्रा को उसके घर पहुंचाया गया। पहले छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। रात को हंडिया थाने में तहरीर दी गई। सामूहिक दुराचार तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी पकड़ भी लिया गया है, शनिवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई जाएगी।