फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   maruti van turned into a ball of fire in the middle market, the riders narrowly escaped

प्रयागराज : बीच बाजार आग का गोला बनी मारुति वैन, बाल-बाल बचे सवार 

Thu, 12 May 2022 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 06:45 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार बेनीगंज निवासी सुजीत कुमार कोटार्य की शादी बीते सात मई को को पांडर गांव के कोटवारन के पुरवा निवासी भोला कोटार्य के यहां हुई थी। बृहस्पतिवार को सुजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी को बुलाने कोटवारन के पुरवा जा रहे थे।

विज्ञापन
maruti van turned into a ball of fire in the middle market, the riders narrowly escaped
Prayagraj News : आग का गोला बना मारुति वैन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक जसरा बाजार से गुजर रही एक ओमनी मारुति वैन आग का गोला बन गई। लपटें उठता देख चालक ने बीच बाजार सड़क पर वैन खड़ी कर दी। आसपास के लोगों ने वैन में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दो लोग मामूली रूप से झुलसे है। गनीमत रही कि आग के बेकाबू होने से पहले सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। वैन में मासूम बच्चे भी सवार थे। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी।

विज्ञापन


 
बेनीगंज निवासी सुजीत कुमार कोटार्य की शादी बीते सात मई को को पांडर गांव के कोटवारन के पुरवा निवासी भोला कोटार्य के यहां हुई थी। बृहस्पतिवार को सुजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी को बुलाने कोटवारन के पुरवा जा रहे थे। वह किराए पर ओमनी वैन बुक करके अपनी ससुराल जा रहे थे। जसरा बाजार में पहुंचते ही वैन की वायरिंग सुलगने लगे। जब तक उसमें बैठे लोग कुछ समझ पाते तब तक में सुलगते हुए तार एलपीजी के पाइप लाइन तक पहुंच गया और उससे लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन



आग की लपटे उठती देख चालक किशन बीच सड़क पर वैन का खड़ी कर दिया। यह देखकर आसपास मौजूद बाजार के लोगों ने दौड़ करके उसमें बैठे लोगों बाहर निकालते हुए सामान को भी सुरक्षित वैन से उतार लिया। आग की लपटों में सुजीत कुमार व उनकी बुआ शिवा देवी हल्के झुलस गए। कार में सुजीत की बहन किरण, सुमन, रिंकी, सत्यनारायण उनके बच्चे श्रेयांश, रौनक, साक्षी, रिंकी के अलावा बुआ रत्ना बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक किशन भी हल्का झुलस गया है। सूचना पर गौहनिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर बिग्रेड का दी। लेकिन क्रासिंग बंद होने के कारण फायर बिग्रेड की टीम को आने में समय लग गया। जब तक टीम मौके पर पहुंची वैन जलकर राख हो गई थी। इसके कारण प्रयागराज-चित्रकूट मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा। घटना की खबर पाकर के सुजीत के ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और सभी अपने साथ घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed