{"_id":"6986480d76d1bd27460de5d0","slug":"married-womans-body-found-hanging-police-investigating-naini-news-c-407-1-mn11001-10906-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: उपहार के साथ आडर क्रिकेट मैदान में मौजूद विजेता टीम।
क्षेत्र के बघौरा खवासान गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।
गिरधरपुर गांव निवासी महिमा देवी (27) पत्नी लालू यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के भीतर लटका मिला। सूचना पर मेजा थाना क्षेत्र के गेदुराही निवासी मृतका के पिता रामतीरथ यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका के मामा सुरेश कुमार निवासी बसहरा, मेजा की सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसका एक चार वर्षीय बेटा कृष्णा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।