फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman hanged in front of milch kids

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

Fri, 27 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in front of milch kids
Married woman hanged in front of milch kids
प्रयागराज। खुल्दाबाद के चकनिरातुल में दर्दनाक घटना हुई। यहां 21 साल की अर्चना यादव अपने दो दुधमुंहे बच्चों के सामने फांसी पर लटक गई। पति बाहर से आया तब उसे घटना की जानकारी हुई। मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि जेठ-जेठानी के उत्पीड़न के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अर्चना पुत्री दूधनाथ मूल रूप से उतरांव के जलालपुर सोरौं गांव की रहने वाली थी। चार साल पहले उसकी शादी खुल्दाबाद के चकनिरातुल में रहने वाले शिवकुमार से हुई। शादी के बाद उसने दो बेटोें को भी जन्म दिया जिनमें से एक डेढ़ जबकि दूसरा अभी तीन साल का है। शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूर्यग्रहण के बाद वह नीचे चला आया जबकि अर्चना कमरा धुलने लगी। इस दौरान दोनों बच्चे कमरे में ही थे। कुछ देर बाद वह वापस पहुंचा तो कमरा भीतर से बंद मिला। कई बार पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने किसी तरह कमरे में झांककर देखा। भीतर का नजारा देख वह चीखने लगा। अर्चना फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। घटना की जानकारी मायकेवालों को देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाया कि जेठ-जेठानी के उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पति ने भी भाई व भाभी से झगड़े की बात बताई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed