फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman dies in suspicious condition, case against seven including husband

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत सात पर केस

Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition, case against seven including husband
कोहडौर थाने के रामापुर में मृत विवाहिता सुमित्रा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लहुरी बजेठी परसपुर में मंगलवार की सुबह सुमित्रा (32) ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलने पर मायके से भाई समेत परिवार के लोग पहुंचे। पति समेत परिवार के सात सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लहुरी बजेठी परसपुर निवासी अनिल कुमार यादव की शादी सुलतानपुर के लंभुआ रसुलहा की रहने वाली सुमित्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटे आर्यन का जन्म हुआ। अनिल वाहन चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। मंगलवार की सुबह सुमित्रा घर में अकेले थी। अनिल खेत में काम करने गया था। बेटा आर्यन चाय पीकर स्कूल चला गया था। करीब पौने दस बजे अनिल घर लौटा तो देखा कमरा भीतर से बंद था।
विज्ञापन

आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह वह दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गया। देखा तो सुमित्रा पंखे के चुल्ले से लटकी हुई थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की मदद से उसे नीचे उतारने के बाद उसे लेकर कोहड़ौर बाजार एक प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। हालांकि डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर आ गए। जानकारी मिलने पर मायके से मृतका का भाई शिव प्रकाश अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचा। अनिल से जानकारी लेने के बाद वह सभी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद फारेंसिक टीम पहुंचकर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के जरिए साक्ष्य संकलित करने लगी। कुछ देर में सीओ सिटी अभय पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विया।
मृतका के भाई शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, ससुर राज बहादुर, बाबा रामखेलावन,सास , देवरानी , जेठ राजेश, देवर संजय के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सभी के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अनिल के अनुसार सुमित्रा का देवरानी से विवाद होता रहता था। सोमवार को भी उनके बीच विवाद हुआ था।

पांच साल पहले भी सुमित्रा कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास
परिवार के लोगों के अनुसार सुमित्रा पांच साल पहले भी अपनी देवरानी से वविाद के चलते घर के सामने कुुंए में कूद गई थी। जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बचा लिया था। देवरानी जेठानी के विवाद को लेकर परिवार के लोग भी हमेशा परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed