फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   marriage was being done without permission lawsuit filed

बिना अनुमति हो रही थी शादी , मुकदमा

Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
marriage was being done without permission lawsuit filed
जार्जटाउन स्थित गेस्ट हाउस में बिना अनुमति शादी समारोह के आयोजन पर एक नामजद व 25-30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि पंखुड़ी गार्डन गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा है। वहां पहुंचकर आयोजक उमेश मिश्रा से अनुमति पत्र मांगा गया तो वह इसे नहीं दिखा सके। जिसके बाद उनको नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर के सामने नहा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीरलालापुर। थाना क्षेत्र के चकसुचेर गांव में घर के बाहर नहा रहे युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। जख्मी हाल में उसे एसआरएन ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। हमलावर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लालापुर थाना क्षेत्र के चकसुचेर गांव निवासी अनिल पांडेय (30)पुत्र उधव श्याम अप्पे चलाता है।
शनिवार की रात 10 बजे के करीब वह अपने घर के बाहर स्थित नलकूप पर स्नान कर रहा था। इसी बीच बाइक से दो लोग आए और उस पर फायर झोंक दिया। हमलावरों ने एक के बाद उसे दो गोलियां मारी और फिर वहां से भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो अनिल को लहूलुहान पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआएन अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरेें ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में परिजनों ने एक हमलावर का नाम अमन बताया है जो गांव का ही रहने वाला है। हाल फिलहाल किसी तरह के झगड़े की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पता चला है कि दो साल पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसे लेकर अक्सर दोनों पक्षों में तनातनी रहती थी। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed