फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marriage Muhurta: Lagan starts from 13th April, marriages will take place only for six days in April

विवाह मुहुर्त : लगन 13 अप्रैल से शुरू, अप्रैल में महज छह दिन होंगी शादियां, मई और जून में भी नहीं होंगी शादिया

Fri, 12 Apr 2024 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Marriage Muhurta: Lagan starts from 13th April, marriages will take place only for six days in April
विवाह। - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन के बाद से मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ था। अब 13 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद सहालग की शुरुआत होगी। अप्रैल में 13 से 26 अप्रैल के बीच सिर्फ छह दिन ही शादियां होंगी। मई-जून में एक भी लगन नहीं है। अब 10 जुलाई से शहनाई की शुरुआत होगी। सहालगों के मद्देनजर कारोबारी तैयारियों जबकि लोग खरीदारी में जुटे हैं। ऐसे में बाजार में रौनक बढ़ गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित मैरिज लॉन के संचालक संजय कुशवाहा ने बताया कि अप्रैल में शुभ मुहूर्त कम होने की वजह से होटलों, कैटरिंग, डीजे, रथ वालों की बुकिंग दो माह पहले से ही हो गई थी। इन छह दिनों में एक भी दिन खाली नहीं है। साथ ही शादी के साथ सगाई और तिलक के लिए भी लोगों ने बुक करा रखा है। शहर में हजारों शादियों की बुकिंग है।
विज्ञापन


इलाहाबाद टेंट डेकोरेटर्स एंड कैटरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री रामजी जायसवाल ने बताया कि छह दिन लगन होने की वजह से लोगों ने पहले से ही होटल, परिवहन, मैरिज लॉन समेत खानपान आदि के लिए बुकिंग करा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पं. अविनाश राय के मुताबिक अप्रैल में विवाह के लिए छह दिन शुभ मुहूर्त के हैं। जून में इस वर्ष लगन नहीं है, क्योंकि गुरु और शुक्र अस्त रहेंगे। इस बीच 29 अप्रैल को शुक्र व छह मई को गुरु अस्त होगा। आठ जुलाई तक यह स्थिति रहेगी। इसके बाद 10 जुलाई से विवाह शुरू होंगे।

पं.देवेंद्र शुक्ला के मुताबिक सूर्य के गुरु की राशि यानी मीन में प्रवेश करने से मांगलिक काम नहीं होते हैं। इसमें गुरु का शुक्र पर प्रभाव नहीं पड़ता है। इस अवसर पर मुंंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। साथ ही नए व्यापार की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए।

अप्रैल, जुलाई में इन मुहूर्त में होंगे विवाह

आचार्य पं.आशीष मिश्रा ने बताया कि अप्रैल में 18, 20, 21, 22, 23 व 26 को विवाह के लिए मुहूर्त हैं। इसमें भी 18, 20, 23 की तिथि काफी शुभ है। जुलाई में शादियों के लिए सिर्फ नौ दिन ही शुभ मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed