{"_id":"59e50e7c4f1c1b6e548b7b05","slug":"market-will-be-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में आज होगी धनवर्षा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय दीपपर्व दिवाली की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हो रही है। नाम के अनुरूप ही धनतेरस पर शहर के तमाम बाजारों पर जमकर ‘धनवर्षा’ होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल हो या फिर जेवरात, इलेक्ट्र्रानिक्स गुड्स हो या फिर बर्तन, सब कुछ धनतेरस के दिन हाथों हाथ बिकना तय माना जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद धनतेरस के मौके पर व्यापारियों को भी खासी उम्मीदें हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले में धनतेरस के अवसर पर चार अरब रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है।
धनतेरस के अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खासी हलचल इस बार दिख रही है। काफी संख्या में लोगों ने बाइक, कार की बुकिंग पहले ही करवा ली है। अब वे मंगलवार को डिलीवरी के लिए संबंधित शोरूम पहुंचेंगे। कारोबारियों की मानें तो इस बार छह हजार से ज्यादा दो पहिया और एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन की बिक्री हो सकती है। धनतेरस के एक दिन पहले तमाम टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर शो रूम पर वाहनों की बुकिंग लोग देर शाम तक कराते रहे। जीपी होण्डा के मनीष मिश्र, जीएस ड्रीम होण्डा के हरप्रीत सिंह ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने दो पहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए बुकिंग करवा रखी है।
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। शहर के ठठेरी बाजार की बात करें तो यहां एक दिन पहले ही तमाम दुकानें सज गई। तमाम लोगों ने अपने पसंद के बर्तन पहले ही बुक करवा लिए। ठठेरी बाजार के बर्तन विक्रेता उदय कुमार ने बताया स्टील के बर्तन धनतेरस के दिन ज्यादा बिकते हैं। इसकेअलावा पीतल का दिया और पूजा में इस्तेमाल आने वाले बर्तन भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इंडक्शन चूल्हा, प्रेशर कुकर, नॉन स्टिक बर्तनों की भी इस बार मार्केट में काफी वैरायटी है। ठठेरी बाजार के साथ कटरा, कोठापार्चा, सिविल लाइंस आदि बाजारों में बर्तन की दुकानें एक दिन पहले सज गई।
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर सिविल लाइंस, चौक, जानसेनगंज, कटरा, कोठापार्चा, जीरोरोड, विवेकानंद मार्ग आदि इलाकों में स्थित इलेक्ट्रानिक्स आइटम की तमाम दुकानें सज गई। शोरूम के अंदर एवं बाहर फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी आदि उत्पादों को सजा दिया गया। शहर के तमाम शोरूम में धनतेरस के दिन डिलीवरी के लिए लोगों ने तमाम इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की बुकिंग भी करवा ली। जीरोरोड स्थित जीपीएचएल एजेंसी के प्रोपराइटर शशांक जैन ने बताया दिवाली पर इलेक्ट्रानिक्स के महंगे आइटम ज्यादा बिकते हैं। इस बार एलईडी का जबर्दस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। फ्रिज, ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की भी काफी डिमांड है। उधर मोबाइल फोन के लिए भी लोगों ने बुकिंग करवाई।
शहर के तमाम सर्राफा कारोबारियों ने धनतेरस के एक दिन पहले अपने शोरूम चकाचक कर लिए। अधिकांश शोरूम में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। सिविल लाइंस स्थित सिसोदिया ज्वैलर्स, काशी अर्नामेंट हाउस आदि के साथ ज्वैलरी के तमाम शो रूम पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। सिसोदिया ज्वैलर्स के उत्कर्ष सिंह ने बताया कि त्योहार के बाद लगन भी शुरू हो रहा है। इसलिए लगन की भी खरीदारी धनतेरस पर लोग करते हैं। इस बार अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। रानीमंडी के कारोबारी अमिताभ टंडन ने बताया कि सोने एवं चांदी के सिक्कों के अलावा इयर रिंग्स, नेकलेस की व्यापक रेंज मंगवाई गई है। उधर कपड़ा बाजार में भी हलचल मची रही। जवाहर स्क्वायर के कारोबारी विजय अरोरा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मार्केट में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर घर सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूल और उससे बनी झालर भी खूब बिकी।