फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many places on the Rambaab railway station

रामबाग रेलवे स्टेशन पर बारिश से कई जगह धंसा प्लेटफार्म

Tue, 09 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Many places on the Rambaab railway station
Many places on the Rambaab railway station - फोटो : CITY DESK
रामबाग स्टेशन पर बारिश से
विज्ञापन

कई जगह धंसा प्लेटफार्म
कुंभ के पूर्व प्लेटफार्म पर पूर्वोत्तर रेलवे ने करवाई थी इंटरलॉकिंग
नए फुट ओवर ब्रिज में लगी टाइल्स भी उखड़ने लगी
नोट...फोटो है
प्रयागराज। कुंभ के दौरान इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन (रामबाग) में आनन फानन कराए गए निर्माण कार्यों की पोल खुलने लगी है। रामबाग स्टेशन का प्लेटफार्म बारिश होते ही इंटरलॉकिंग की मिट्टी खिसकने से जगह-जगह धंसने लगा है। सोमवार की सुबह जब चौरीचौरा एक्सप्रेस आई तो तमाम यात्री यहां उतरे। इस दौरान कई स्थानों पर प्लेटफार्म धंसने की वजह से एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया।

कुंभ मेले के पूर्व रामबाग स्टेशन पर लाखों रुपये की लागत से तमाम कार्य करवाए गए। यहां प्लेटफार्म नंबर चार-पांच के फर्श पर नए सिरे से इंटरलॉकिंग करवाई गई थी। रेलवे स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां एक नए फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण करवाया गया। यहां प्लेटफार्म नंबर एक के मुकाबले चार-पांच पर ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही है। इस वजह से यहां यात्रियों का आवागमन भी ज्यादा है। इस बीच बारिश की वजह से यहां प्लेटफार्म शेड के नीचे तमाम जगह पानी गिरने से जगह-जगह प्लेटफार्म पर बिछी इंटरलॉकिंग के नीचे की मिट्टी खिसक गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर एफओबी के नीचे भी एक बड़े हिस्से में कई मीटर तक प्लेटफार्म धंसा है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर इंटरलॉकिंग बिछाने के दौरान उसमें तय मानक का प्रयोग नहीं किया गया। इसके अलावा यहां नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज के रैंप में लगी टाइल्स भी कुछ स्थानों पर उखड़ गई है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज पर लगे ग्रेनाइट पत्थर सही से जोड़े न जाने की वजह से यात्रियों की चहल कदमी के दौरान हिलते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के एडीआरएम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। कहा कि मैं अभी बिजी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed