{"_id":"660002170b33647ec406eb96","slug":"many-passengers-came-sitting-on-the-floor-of-the-train-from-delhi-to-prayagraj-to-celebrate-holi-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर उमड़ी भीड़ : परिवार संग होली मनाने दिल्ली से प्रयागराज तक ट्रेन की फर्श पर बैठकर आए तमाम यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर उमड़ी भीड़ : परिवार संग होली मनाने दिल्ली से प्रयागराज तक ट्रेन की फर्श पर बैठकर आए तमाम यात्री
Sun, 24 Mar 2024 04:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:06 PM IST
सार
सुबह के समय प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली बीकानेर-प्रयागराज, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से यहां काफी संख्या में लोग उतरे। प्रयागराज एक्सप्रेस से आए दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उनका टिकट प्रतीक्षा सूची में था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनों के संग होली मनाने की चाह हर किसी को रहती है। होली से पूर्व शनिवार को ट्रेनों और बसों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। दिल्ली रूट से प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें सुबह यात्रियों से पूरी तरह पैक आईं। यही हाल प्रयागराज से संचालित ट्रेनों का भी रहा। दिल्ली के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत व रीवा समेत कई ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। यह हाल तब है जब रेलवे ने इस बार रिकार्ड 60 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें होली के मौके पर चलाईं हैं।
विज्ञापन
सुबह के समय प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली बीकानेर-प्रयागराज, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से यहां काफी संख्या में लोग उतरे। प्रयागराज एक्सप्रेस से आए दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उनका टिकट प्रतीक्षा सूची में था। ट्रेन पूरी तरह से पैक थी। इस वजह से उन्होंने स्लीपर कोच के फर्श पर ही चादर बिछाई और उसमें उनके साथ दो अन्य लोग भी बैठकर प्रयागराज तक आए।
विज्ञापन
रीवा एक्सप्रेस से आए अनूप गुप्ता ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर, थर्ड एसी व सेकेंड एसी में लोग जनरल टिकट लेकर चढ़ गए थे। भीड़ की वजह से रात में ट्रेन के शौचालय तक पहुंचने में खासी दिक्कत आई। दिल्ली से प्रयागराज के लिए शनिवार व रविवार को भी चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा है। शनिवार को प्रयागराज से चलने वाली नौचंदी, संगम व उधमपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी यात्रियों की खूब भीड़ रही। आरक्षित सीट वाले यात्री अपनी ही बर्थ से बेगाने हो गए। कुछ को मजबूरी में अपनी कंफर्म बर्थ को प्रतीक्षा सूची व जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले लोगों के साथ साझा करनी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस व जीरो राेड बस स्टेशन पर भी आसपास के जिलों की ओर जाने वाले लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी रही। दोपहर एक बजे के आसपास पूर्वांचल से गोरखपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर आदि जिलों की ओर जाने वाली बसें कम पड़ गईं। इस बीच रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंच गए। बाद में कार्यशाला में खड़ी कई बसों को लाया गया। देर शाम तक सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुटी रही।