फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manish Kumar first in speech and Sonu Adivasi first in quiz competition

Prayagraj News: भाषण में मनीष कुमार व क्विज प्रतियोगिता में सोनू आदिवासी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Manish Kumar first in speech and Sonu Adivasi first in quiz competition
नैनी। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र व इतिहास विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मनीष कुमार पटेल प्रथम, सपना द्वितीय और आस्था सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में सोनू आदिवासी प्रथम, मनीष कुमार पटेल द्वितीय और विनोद सरोज तृतीय रहे। वहीं, सुरभि केसरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं प्राचार्य प्रोफेसर मंजुलता के निर्देशन और डॉ. राम कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार मिश्र व डॉ. अवधेश कुमार आर्य के संयोजन में संपन्न हुई। इतिहास विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह संयोजक व डॉ. अंजना, डॉ. अवधेश कुमार सह-संयोजक रहे। इतिहास विभाग में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आंचल पाल प्रथम, रुचि यादव द्वितीय और राज वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में आस्था सिंह प्रथम, तनुश्री तिवारी द्वितीय और आंचल शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में आदित्य पांडेय प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय और प्राची शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रो. नीतू सिंह, प्रो. दीपक, डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी, डॉ. नूर फातिमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed