फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manasaita River in spate; paddy crop submerged

Prayagraj News: मनसैता नदी उफान पर, धान की फसल जलमग्न

Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Manasaita River in spate; paddy crop submerged
करनाईपुर क्षेत्र के कहली गांव में मंनसैता नदी के उफान से जलमग्न धान के खेत,पानी मे डूबी फसल ।
लगातार बारिश के कारण मनसैता नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेत जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों गांवों का बारिश का पानी इसी नदी में पहुंचता है।
विज्ञापन

बहरिया क्षेत्र के कहली गांव से निकली मनसैता नदी का पानी दर्जनों बीघा धान के खेतों में फैल गया है। धान की फसल में लगभग पांच फीट तक पानी भर गया है। कई दिनों तक पानी में डूबे रहने से धान के पौधे गलने लगे हैं और फसल खराब हो रही है। विजय कुमार भारतीय और राकेश कुमार भारतीय समेत कई किसानों की धान की खेती जलमग्न हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज है कि खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। किसानों ने धान की रोपाई और खाद जैसे कृषि कार्यों में काफी खर्च किया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि समय रहते पानी नहीं निकला तो बची हुई फसल भी पूरी तरह नष्ट हो सकती है। जलभराव के कारण किसानों को फसल के साथ खेती में लगी लागत का भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही, नदी और खेतों के पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा है। प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed