{"_id":"5d1670678ebc3e3c6d7ff379","slug":"man-died-just-after-getting-marriage-city-news-ald248054559","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार दिन बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के चार दिन बाद युवक की मौत
विज्ञापन
Man died just after getting marriage.
- फोटो : CITY DESK
शादी के चार दिन बाद दुर्घटना में युवक की मौत
थाना लालापुर के पंचवर गांव में देर रात एक बाइक सवार युवक की बिजली के पोल से टकरा जाने से मौत हो गई। उसका विवाह चार दिन पहले ही हुआ था। आज ही विदाई के बाद पत्नी मायके गई थी। युवक किसी काम से गांव से बाहर गया था तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक बेलामुंडी गांव निवासी अवधेश 24 वर्ष पुत्र राममूरत गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता था। 24 जून को ही उसका विवाह हुआ था। आज पत्नी को मायके भेजने के बाद वह पचवर किसी काम से आया था। रात करीब नौ बजे वह काम निपटाकर अपने गांव बेलामुंडी जा रहा था। पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे जैसे ही वह पचवर से आगे बढ़ा उसकी बाइक सड़क किनारे लगे एक बिजली खंबे से जा लड़ी। तेज रफ्तार बाइक के खंबे से टकराते ही अवधेश सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर एवं पांव में गंभीर चोट आ गई। वहां मौजूद लोग भी भागकर वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद डॉयल-100 के साथ एसओ संतोष सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची लेकिन वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घर में मचा कोहराम
अवधेश की मौत की खबर जैसे ही पुलिस ने घरवालों को दी वहां कोहराम मच गया। घर में रोना-पिटना शुरू हो गया। कुछ दिन पहले इसी घर में अवधेश का शादी की धूम थी। तमाम रिश्तेदार-नातेदार जमा हुए थे। शादी की रौनक में गाना-बजाना हो रहा था लेकिन आज चंद दिन बाद ही घर में कोहराम मच गया।