{"_id":"5e55bdb08ebc3ef3ee2ab094","slug":"man-arrested-for-showing-pistol-while-dancing-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः तमंचे पर डिस्को का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः तमंचे पर डिस्को का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
Wed, 26 Feb 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पिस्टल लहरा कर डांस करने का आरोपी युवक मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फूलपुर निवासी इस युवक को पुलिस ने इलाके में स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि 1 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान स्टेज पर एक युवक पिस्टल लहरा कर डांस करता नजर आ रहा है। अमर उजाला ने इस मामले में खबर प्रकाशित की तो हड़कंप मच गया। पुलिस खुलेआम पिस्टल लहराने वाले इस युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि आरोपी युवक फूलपुर थाना क्षेत्र के चक माली बाबूगंज निवासी रविंद्र कुमार पटेल है जो पाली गांव में सीमेंट और सरिया की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
इस पर दुकान पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वीडियो जौनपुर में हुई घटना से संबंधित है और यह तब हुई जब वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां एक बरात में शामिल होने गया था।
पुलिस का कहना है कि पिस्टल लहराने के दौरान ही डांस कर रही आर्केस्ट्रा पार्टी की युवतियों से छेड़छाड़ की गई थी जिसकी सूचना आर्केस्ट्रा संचालक ने पुलिस को दी तो आरोपी युवक और उसके साथी वहां से भागने लगे।
इस दौरान मछली शहर टोल बूथ पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र के साथियों को पकड़ लिया था। लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला था साथियों के पास से ही पिस्टल भी बरामद कर ली गई थी।
फूलपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।