फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Malmas is over, the shehnai will resonate again from April 19

Prayagraj News: मलमास खत्म, 19 अप्रैल से फिर गूंजेगी शहनाई

Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Malmas is over, the shehnai will resonate again from April 19
ग्रहों के राजा सूरज के 14 अप्रैल को मेष राशि में आने के साथ ही खरमास समाप्त हो गया। अब विवाह, देव प्रतिष्ठा, नूतन गृह निर्माण और गृह प्रवेश जैसे आयोजन एक बार फिर शुरू होंगे। इस सीजन का पहला विवाह मुहूर्त 19 अप्रैल को है।
विज्ञापन



पंडित गोपाल देवाचार्य महाराज ने बताया कि भगवान सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मेष राशि में प्रवेश कर गए। मेष राशि का स्वामी मंगल अश्वनी नक्षत्र और इसके स्वामी केतु हैं। ऐसे में मलमास समाप्त हो गया और अब मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। जब तक सूरज मीन राशि में रहता है, शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। अब 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ ही यह अवधि पूरी हो गई और 16 संस्कार व अन्य शुभ काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इस सीजन में शादियों की शुरुआत 19 अप्रैल के अक्षय तृतीया के अमृत मुहूर्त से हो रही है। इस अवसर पर जो लोग नए घर में प्रवेश या वाहन, स्वर्ण आभूषण खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 16 मई तक का समय सबसे फलदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि 14 अप्रैल से चातुर्मास के प्रारंभ तक मांगलिक कार्य होंगे। बीच में 17 मई से 15 जून तक अधिक मास की वजह से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य पर अंकुश रहेगा। फिर 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाएगा। यह 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी तक चलेगा। मान्यता के अनुसार, इस अवधि में भी शुभ कार्य नहीं होंगे। 20 नवंबर के बाद तुलसी विवाह के साथ ही दोबारा शहनाइयां गूंजेंगी।



विवाह के 39 रहेंगे शुभ मुहूर्त


अप्रैल : 19, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29


मई : 1,3,5,6,7,8,13,14


जून : 21,22, 23, 24, 25,26, 27 और 29


जुलाई : एक, छह, सात और 11


नवंबर : 21, 24 , 25 और 26


दिसंबर : 2,3,4,5,6,11 और 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed