{"_id":"63dffe323bf38865f137a5fd","slug":"male-skeleton-found-in-sack-fear-of-murder-sent-for-postmortem-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बोरे में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बोरे में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Mon, 06 Feb 2023 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:36 AM IST
सार
क्षेत्र के इरादतगंज फ्लाईओवर के समीप शनिवार देर रात एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार को बादलगंज गांव के कुछ चरवाहे, मवेशी चराते हुए इरादतगंज फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
क्षेत्र के इरादतगंज फ्लाईओवर के समीप शनिवार देर रात एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार को बादलगंज गांव के कुछ चरवाहे, मवेशी चराते हुए इरादतगंज फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर बोरे में लिपटे नरकंकाल पर पड़ी। चरवाहों ने गांव लौटकर बोरे में लपेटकर रखे नरकंकाल के बारे में गांववालों को बताया।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात घूरपुर पुलिस पहुंची और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंकाल के पैर में नीला जींस और गले के पास मफलर लपेटा है। कंकाल मिलने वाले जगह के पास ही जूते रखे थे। कंकाल को देखने से हत्या का मामला लग रहा है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी घूरपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि देखने से ट्रेन दुर्घटना लग रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन