{"_id":"68cfedc21f37e1a74f0d24ad","slug":"main-route-of-ganga-expressway-completed-service-road-to-be-ready-by-november-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग पूरा, नवंबर तक तैयार होगी सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग पूरा, नवंबर तक तैयार होगी सर्विस रोड
Sun, 21 Sep 2025 05:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Sep 2025 05:51 PM IST
सार
Ganga Express way : छह लेन के गंगा एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित किया। इसके मुख्य मार्ग का काम पूरा कर लिया गया है और नवंबर तक सर्विस रोड एवं टोल प्लाजा भी तैयार हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छह लेन के गंगा एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित किया। इसके मुख्य मार्ग का काम पूरा कर लिया गया है और नवंबर तक सर्विस रोड एवं टोल प्लाजा भी तैयार हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। डीएम ने शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे के प्रयागराज में प्रारंभिक बिंदु ग्राम पंचायत जुड़ापुर दांदू में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे का निर्माण चार ग्रुप में विभाजित कर किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज ग्रुप-चार का हिस्सा है। ग्रुप-चार की दूरी 156 किमी है और प्रयागराज में एक्सप्रेसवे की 15.200 किमी की लंबाई आती है। अफसरों ने डीएम को अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे छह लेन का बनाया जा रहा है। मुख्य स्ट्रक्चर को आठ लेन में बनाया गया है। अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे मुख्य मार्ग का कार्य पूरा हो चुका है। सर्विस रोड एवं टोल प्लाजा का कार्य प्रगति पर है। नवंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर पौधरोपण, डिस्प्ले बोर्ड, रोड लाइट, प्रत्येक किमी की दूरी पर कैमरा लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
बारिश की वजह सर्विस लेन के कार्य की प्रगति धीमी हो गई थी लेकिन अब प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जा रहा है। डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर व और अफसरों से कहा कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के बचे कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने को कहा। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पुनिया, यूपीडा के सहायक प्रबंधक नरेंद्र शुक्ला और अडानी ग्रुप से प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन